Banda News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
बांदा, अक्टूबर 11 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाने के एक गांव निवासी महिला ने दुष्कर्म के प्रयास व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि छह अक्टूबर को शाम सात बजे वह शौच के लिए जा रही थी। तभी प्रमोद मिश्रा ने उसे पकड़कर घसीट ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने छुड़ाने का प्रयास किया, सफल न होने पर चिल्लाई। तब उसका पति व पड़ोस में रहने वाली लड़कियां आ गईं। तब आरोपी ने महिला को जाति सूचक गालियां दी और धमकाते हुए भाग गया। पुलिस ने खमरखा गांव निवासी प्रमोद मिश्रा पुत्र चुनकौना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Orai News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.