बांदा, अगस्त 14 -- Banda News: कमासिन। कमासिन थाना क्षेत्र के कुलौरा में बुधवार दोपहर जंगल में भैंस चरा रही महिला से अभद्रता के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के ही निजाम पुत्र सैनूर ने 35 वर्षीय जरीना का हाथ पकड़कर घसीटने का प्रयास किया। जरीना ने मोबाइल से भाई आसिफ और बहन करीना को जानकारी दी। कुछ दूरी पर बकरी चरा रही मां रहनुमा भी पहुंच गईं। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: जमीनी विवाद में मारपीट, दंपति सहित पांच घायलमारपीट की घटना जरीना का आरोप है कि उसे बचाने पहुंचे भाई आसिफ, बहन करीना और मां रहनुमा के साथ निजाम और उसके परिवार के लोगों ने कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट की। घटना में जरीना, आसिफ, करीना और रहनुमा घायल हुए। पीड़िता जरीना ने बताया सूचना 1076 पर भी दी। इसके बाद गांव के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इल...