बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सुभद्रा देवी पत्नी स्व.शिव मंगल सिंह ने पड़ोसी तीन महिलाओं से जानमाल का खतरा बताया है। सीओ के निर्देश पर बबेरू कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि पड़ोसी अर्चना देवी पत्नी राजू, अल्पना पत्नी श्रवण कुमार व मुन्नी देवी पत्नी रामबहोरी ने 17 अगस्त को उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोंटे आईं। कीमती मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। तीनों महिलाएं खुलेआम धमका रही हैं। तीनों महिलाओं से सुरक्षा की जाए। पुलिस ने मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : महिला को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...