बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में बांदा जिले में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रीता गुप्ता को सौंपी है। बीजेपी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषित सूची में रीता को बांदा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छोटी बाजार ठठराही निवासी रीता मेडिकल व्यवसायी संतोष गुप्ता की पत्नी हैं। वह महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष दो बार रहीं। नपा प्रतिनिधि अंकित बासु ने घोषणा होने पर बधाई दी है। कहा कि उनका संगठन में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है। अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...