बांदा, सितम्बर 24 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बेवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के सुनवाई न किए जाने पर पीड़िता ने डीआईजी को शिकायती पत्र सौंप न्याय की मांग की है। पीड़िता का दावा है मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने भी कार्रवाई के लिए समन जारी किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज बांदा के सामने चाय-पानी की दुकान चलाकर दो बच्चों का भरण-पोषण करती है। 09 अगस्त की शाम 06 बजे जब वह दुकान का सामान लेने बांदा शहर जा रही थी, तभी बाईपास के पास घात लगाकर बैठे तीन आरोपियों ने उसे रिक्शा से जबरन उतार लिया और जंगल की तरफ खींच ले गए।

घटनास्थल का विवरण आरोप है कि जंगल में आरोपियों ने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके सा...