बांदा, सितम्बर 20 -- Banda News: बबेरू । पारिवारिक विवाद में महिला को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। उसका पैर टूट गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी पति हरिश्चंद्र तिवारी ने रविवार शाम सीएचसी बबेरू मे बताया की उनके रिश्तेदार पिंडदान कराने के लिए गांव आए हुए थे और परिवार के लोग गांव में भ्रमण के लिए गए थे। इसी दौरान घर पर आरती देवी अकेली थी। उसका चाचा के पुत्र ने घर में घुसकर आरती को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। उसका पैर टूट गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...