बांदा, अगस्त 29 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। मवेशी से टकराकर घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यह भी पढ़ें- Banda News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीरघटना का विवरण बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गाँव ब्यौंजा निवासी मोतीलाल वर्मा ने बताया कि उसके चचेरे भाई 40 वर्षीय राममूरत वर्मा बीती 24 अगस्त को गाँव उमरेहड़ा से अतर्रा जा रहे थे। अतर्रा डिग्री कॉलेज के पास सड़क पर अचानक मवेशी आने से वह बाइक से टकराकर गंभीर घायल हो गए थे। परिजन व पुलिस ने उन्हें अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और वहां से डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। कानपुर हैलट में इलाज में आराम न लगने पर परिजन उन्हें प्राइवेट हा​स्पिटल ले गए थे। वहां इलाज ...