बांदा, जुलाई 10 -- Banda News: बांदा। मवेशी चराने गई बालिका पैर फिसल जाने से आठ फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेेलेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी मनोज वर्मा ने बताया कि उसकी 12वर्षीय पुत्री प्रिया शुक्रवार की दोपहर अपनी नानी कमला देवी के साथ मवेशी चराने खेत गई थी। बारिश के कारण खोदे गए गड्ढे में पानी भरा हुआ था। वह गड्ढा किनारे खड़े होकर मवेशी चरा रही थी। तभी पैर फिसल जाने से वह गड्ढे में जा गिरी जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई। नानी ने देखा तो शोर मचाया।शोर सुनकर पड़ोसी नवल यादव दौड़ पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। उसे निजी साधन से पीएचसी बिंसडा में भर्ती...