बांदा, जुलाई 10 -- Banda News: बांदा। मवेशी खोलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षो में जमकर लाठियां चल गईं। जिससे चार लोग घायल हो गए। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तहर समझा कर मामले को शांत कराया। सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव बाबू वर्मा पुत्र रामकिशोर का बैल घर के बाहर बधा था। तभी उसके चाचा गंगा सागर ने छोड़ दिया। इस पर बैल ने कई लोगो का सींग मार दिया। बाबू ने शुक्रवार की सुबह मना किया। इसी बात को लेकर दोनों चाचा भतीजे में विवाद हो गया। दोनो में गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनो पक्षों में लाठियां चटक गईं। जिससे एक पक्ष के 40वर्षीय बाबू वर्मा और उसकी 38वर्षीय पत्नी मीरा और दूसरे पक्ष 40वर्षीय गंगा सागर पुत्र रामानंद उसकी 23वर्षीय...