Banda News: मवेशियों को लादकर ले जा रहे तीन वाहन पकड़े, छह गिरफ्तार
बांदा, सितम्बर 15 -- Banda News: बांदा। मटौंध थाने की पुलिस ने मंगलवा को शाम अछरौड़ गांव के पास मुखबिर की सूचना तीन वाहनों को पकड़ा। तलाशी में 21 मवेशी बरामद हुए। छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मटौंध थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दो पिकअप व एक छोटा हाथी वाहन में क्रूरता पूर्वक 21 भैंस व पड़वे को भरा गया था। गश्त एवं चेकिंग के दौरान बेजुवान पशुओं को लादकर ले जाते अछरौड़ में पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में गिरवां थाने के पैगंबरपुर गांव निवासी लालजी पुत्र रज्जन, रजोल पुत्र रंजीत, हुसैनपुर निवासी राजेन्द्र पुत्र छोटा, अइला निवासी रामबाबू पुत्र रामऔतार, अतर्रा निवासी सुरेश पुत्र बद्री प्रसाद व ओरन रोड बिसंडा सूरज पुत्र नीलू आदि शामिल हैं। दोनों पिकअप व एक छोटा हाथी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.