Banda News: मवई गांव में नाला जाम, घरों में भरा पानी
बांदा, अगस्त 5 -- Banda News: बांदा। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम मवई बुजुर्ग में नाला जाम होने के कारण बारिश ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। दर्जनों घरों में वर्षा का पानी भर गया। कई कच्चे-पक्के मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास जल संसाधन विभाग द्वारा पाइप लाइन डालते समय नाली को खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया गया था। मिट्टी और मलबा नाली में भर जाने से पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है। इसलिए पानी सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों में घुस गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मकानों की नींव कमजोर होने से उनके ढहने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामवासियों ने संबंधित लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव को दी, पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.