Banda News: मधुमक्खियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर किया हमला, भर्ती
बांदा, अक्टूबर 28 -- Banda News: तिंदवारी। कस्बे के शंकर नगर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से बुजुर्ग के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कस्बे के शंकर नगर निवासी शिवमंगल सिंह खेत से काम करके घर लौट रहे थे तभी सिंघौली रोड स्थित कान्हा पशु आश्रय केंद्र के पास पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को पास में खेल रहे कुछ लड़कों ने हिला दिया। इससे मधुमक्खियों का झुंड बाहर निकल आया और वहां से गुजर रहे शिवमंगल सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- Orai News: खेत में तार फेंसिंग कर रहे किसान पर मधुमक्खियों ने किया हमला मधुमक्खियों ने उनके शरीर पर कई जगह काट लिया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.