बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा/पैलानी। तिन्दवारी विधानसभा की मतदाता सूची में फर्जी और डुप्लीकेट मतदाताओं का एक बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री विशम्भर प्रसाद निषाद ने पैलानी एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपकर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर मौजूद गड़बड़ियों को ठीक करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सांसद ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि निर्वाचन नामावली में ऐसे मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जिनके नाम एक ही बूथ में कई बार या अन्य कई बूथों पर बार-बार अंकित हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक ही व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग ईपीआईसी संख्या (वोटर आईडी कार्ड नंबर) तक जारी कर दिए गए हैं। शिकायती पत्र में बताया कि* गोरेलाल पुत्र देवीदीन, आयु 35 वर्ष इनका नाम बूथ संख्या-04 (गड़रिया) के क्रम संख्या-705 पर, क्...