बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा। संवाददाता जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जाएगा। इसके तहत एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को होगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और अन्य दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2027 के आधार पर पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 की आगामी अर्हता तिथियों के लिए भी अग्रिम आवेदन लिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Shamli News: 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण इससे छूटे हुए मतदाताओं और पहली बार मतदाता बनन...