Banda News: मटौंध में तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप
बांदा, अक्टूबर 28 -- Banda News: मटौंध। नगर पंचायत मटौंध में तीन दिनों से नलों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। इससे कस्बे में पीने के पानी की भारी किल्लत पैदा हो गई है। करीब 20 हजार की आबादी वाले इस नगर में पानी न आने से यहां के बाशिंदे परेशान हैं और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पेयजल संकट से लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए बाजार से 15 लीटर का पानी का डिब्बा 25 रुपये में खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। मटौंध नगर के भीतर स्थित हैंडपंपों और कुओं का पानी खारा है, जिसके कारण वह पीने योग्य नहीं है। कस्बे में पीने योग्य पानी का स्रोत करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है, जहां से लोग किसी तरह पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। अमित अग्निहोत्री समेत अन्य नगर वासियों ने आपूर्ति की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.