बांदा, अगस्त 1 -- Banda News: बांदा। चारपाई में सो रहे मजदूर को सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उसकी झाड़ फूक करवाई लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे,तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवाासी इंद्रपाल ने बताया कि उसका 50 वर्षीय पिता रामबहोरी पुत्र मइयादीन शुक्रवार की रात चार पाई में सो रहा था। तभी सर्प ने उसे डस लिया। शोर सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पहले घरवालों ने घरेलू इलाज किया। ओझा को बुला कर उसकी झाड़फूक करवाई लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के काटने से देवर्जी कला गांव की महिला की मौत हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल आ रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूच...