Banda News: मकान निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत
बांदा, जुलाई 14 -- Banda News: बांदा। मकान निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भरने से मासूम की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी अवधेश कुमार की नौ वर्षीय पुत्री शिक्षा देवी सोमवार की दोपहर दो बजे गांव स्थित कोचिंग संचालक विमल के यहां पढ़ने गई थी। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे अन्य बच्चों के साथ कोचिंग से घर वापस लौटी। तभी घर पर कॉपी रख मोहल्ले के अन्य दोस्तों के साथ घर से पांच सौ मीटर दूरी पर खेलने चली गई। मां रन्नु ने बताया कि बीते वर्ष पड़ोसी कल्लू प्रजापति ने अपने खेत से खुदाई करा मिट्टी निकाल मकान का निर्माण व पुराई कराई थी। इससे खेत पर बने गहरा गड्ढा बारिश होने से भर गया था। यहां खेलने के दौरान ही देर शाम किशोरी का पैर फिसल जाने से गहरे गड्ढे में गिर डूब गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.