Banda News: मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से चित्रकूट जाने वाले मार्ग प्रभावित
बांदा, अगस्त 30 -- Banda News: बांदा। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने और नदी-नालों में तेज जलप्रवाह के चलते बांदा से चित्रकूट जाने वाले कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया है। पुलिस प्रशासन ने यातायात एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से चित्रकूट की यात्रा से बचने की अपील की है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बांदा-अतर्रा-चित्रकूट मार्ग तथा बांदा-बिसंडा मार्ग पर यातायात प्रभावित है। ऐसे में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य वाहनों से चित्रकूट की ओर जाने से बचें। चित्रकूट से प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहन बांदा-वेंदाघाट-फतेहपुर अथवा बांदा-चिल्ला-फतेहपुर मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर नदी-नालों में तेज बहाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- Delhi News: मप्र : चित्रकूट में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.