बांदा, अगस्त 5 -- Banda News: बांदा। प्राइवेट बस चालक व परिचालक एक अगस्त से बसों का चक्का जाम कर हड़ताल कर रहे थे। बुधवार को मंडलायुक्त ने मोटर मालिकों तथा अधिकारियों के साथ सीधे वार्ता की और समस्या का समाधान कराया। इसके बाद चालक-परिचालकों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय ले लिया। मंडलायुक्त ने आरटीओ और एआरएम से बबेरू व बिसंडा रोड में आटो व ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करने और रोडवेज बसों का नियमानुसार संचालन करने के सख्त निर्देश दिए। प्राइवेट बस चालक व परिचालकों का कहना था कि बांदा-बबेरू-राजापुर, बांदा-बबेरू-अतर्रा व बांदा सिंहपुर ओरन रूट अराष्ट्रीयकृत घोषित हैं। इनमें प्राइवेट बसों का ही चलने का परमिट है। यह भी पढ़ें- Banda News: बिना परमिट दौड़ रही रोडवेज बसों को लेकर आरटीओ व आरएम तलब इसके बावजूद परिवहन निगम की कई बसें कई चक्कर लगाती हैं। ...