Banda News: मंडलायुक्त ने दो एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण
बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने गुरुवार को सभागार में अधिकारियों के साथ एक करोड़ से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। संयुक्त विकास आयुक्त अरविन्द कुमार, सिंचाई व पीडब्ल्यूडी के एसई ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। राजकीय निर्माण निगम, यूपीपीसीएल के अधिशासी अभियन्ताओं के विलंब से पहुंचने पर फटकार लगाई और स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि निर्धारित समय सीमा में, स्वीकृत मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराएं। कहा कि भवनों में संरचनात्मक स्थिरता, सुरक्षा, जल निकासी एवं अन्य तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन कराएं। अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी। सड़कों एवं राजमार्गों को गड्ढामुक्त रखने की प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.