Banda News: मंडलायुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने गुरुवार को कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण उपचार व सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थिति एडी स्वास्थ्य डॉ.अभय कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कि सभी अस्पतालों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति हो। उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका तथा अवकाश अभिलेख व्यवस्थित रखें। सीएमओ अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करें। योजना के लाभार्थियों का समय से भुगतान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.