बांदा, सितम्बर 24 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाने के कोनी गांव में हाईवे किनारे स्थित भैरमबाबा मंदिर से बुधवार रात चोर पीतल के 19 घंटे चोरी कर ले गए। गांव निवासी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि प्राचीन भैरम मंदिर गांव के बाहर हाईवे किनारे स्थित। यहां गांव के राजा आरख को पूजा की जिम्मेदारी दी गई। गांव के ही कुछ अराजकतत्व रात दो बजे पीतल के 19 घंटे काट ले गए। सुबह जब पूजा-पाठ करने मंदिर गए तो मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Banda News: मंदिर से 19 पीतल के घंटे चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...