Banda News: भैंस बांधने के विवाद में की मारपीट
बांदा, अगस्त 27 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाने के पछौंहा गांव में रास्ते में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। टुनटुन पुत्र बरातीलाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 अगस्त को शाम छह बजे परिवार के शंकर, चुन्ना,राजेंद्र,चुनकनिया लाठी-डंडे लेकर और रास्ते में भैंस बांधने को लेकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर पिता बरातीलाल व उसे जमकर पीटा। दोनों लोग घायल हो गए। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट क रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.