बांदा, नवम्बर 29 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को बीएसए कार्यालय परिसर में कराया गया। ज्यादातर ब्लाकों में अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर एक-एक नामांकन होने से पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाचन अधिकारी तथा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रंजना यादव, पूनम यादव, अंजना अवस्थी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। ब्लॉक बड़ोखर में अध्यक्ष पद पर भुवनेंद्र यादव तथा मंत्री पद पर राजेश द्विवेदी चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रंजना सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर निहाल खान तथा संयुक्त मंत्री पद पर सोलंकी निर्वाचित हुए। संघर्ष समिति अध्यक्ष पद पर देवेश स्वरूप निगम तथा मंत्री पद पर राजेंद्र आर्य, सदर बांदा के तहसील प्रभारी पद पर जसवंत सिंह तथा तहसील सह प्रभारी के पद पर रामकेश वर्मा ...