बांदा, सितम्बर 21 -- Banda News: पैलानी। गौरी कला गांव में स्व. दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ साधू गुप्ता पूर्व प्रधान की पुन्य स्मृति में एक दिवसीय दंगल का शुभारंभ महन्त बलराम दास महाराज ने पूजन अर्चन कर दंगल का शुभारंभ किया । वहीं, आयोजक रामप्रकाश गुप्ता उर्फ प्रांशु गुप्ता ने संत बलराम दास का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। परवेज पहलवान सहारनपुर ने राहुल पांडे हरियाणा को ईरानी दांव लगाकर चित कर दिया।पूनम पहलवान झींझक ने राजू जालौन को कला जंग दांव लगाकर चित कर दिया। दंगल में भारत केसरी रामेश्वर यादव की कुश्ती में बंटू पहलवान चंडीगढ़ , पंजाब ने हांथ मिलाया और महज चार मिनट में ही रामेश्वर पहलवान ने बंटू पहलवान चंडीगढ़ को चित कर दिया।इस कुश्ती में दंगल कमेंटी के आयोजक रामप्रकाश गुप्ता ने इकहत्तर हजार रुपए व ट्रैक्टर रखा गया। दंगल में पहुंचे पूर्व व...