बांदा, अक्टूबर 25 -- Banda News: बबेरू। कस्बे के एक पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बबेरू विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाश खरे सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम की बात ध्यान से सुनी। जनकल्याणकारी संदेशों, प्रेरणादायी विचारों और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद गुप्ता, बिशोसर पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बच्चा सिंह, विजयपाल सिंह, रामप्रकाश साहू, सुधीर कुशवाहा, संतोष यादव, मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, विष्णु प्रताप, संजय प्रजापति भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pr...