Banda News: भाई की डांट से नाराज कक्षा 8 का छात्र लापता
बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: पुनाहुर। बिसण्डा के ओरन सिंहपुर रोड से भाई की डांट से क्षुब्ध 15 वर्षीय छात्र लापता हो गया। पीड़ित बड़े भाई इन्द्रेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। ओरन सिंहपुर रोड निवासी 15 वर्षीय अखिलेश कुमार लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 का छात्र है। 7 अक्टूबर को स्कूल न जाने पर बड़े भाई ने उसे डांट दिया। अगले दिन दोपहर 1 बजे अखिलेश घर पर 'पैरेंट मीटिंग' का बहाना बना स्कूल के लिए निकला, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.