बांदा, सितम्बर 27 -- Banda News: पैलानी। कस्बे में रविवार को दो दिवसीय कंस मेले का उत्साह और उल्लास के बीच आगाज हुआ। मेले के पहले दिन माझा थोक से भव्य और आकर्षक झांकी निकाली गई। धार्मिक रंग में रंगे कस्बे की गलियों में झांकी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामसागर तालाब पहुंची। यहां परंपरागत रूप से कंस वध का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया। रविवार को कंस मेले को लेकर सुबह से ही कस्बे में चहल-पहल शुरू हो गई थी। माझा थोक में झांकी की तैयारियों के बाद शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोग झांकी देखने के लिए जुटे रहे। बच्चों से लेकर बुजुर...