बांदा, जुलाई 31 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली के जौरही गांव निवासी बबलू पुत्र बचुवा ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मकान के अंदर वह देव स्थान बनाए है और पूजा करता है। भतीजा छोटू पुत्र छत्रपाल ने स्थान को वहां से जबरन हटवा दिया। इसके बाद उसने गांव में तालाब किनारे देव स्थान बनाकर पूजा करने लगा। मंगलवार को सुबह वह नीम के नीचे बैठकर पूजा कर रहा था। तभी छोटू ने उसके सिर व पैर में डंडे बरसाए। उसे गंभीर चोंटे आईं। भतीजा छोटू उसे कभी भी जान से मार सकता है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: युवक से मारपीट करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पशु बांधने को लेकर विवाद, तीन को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...