बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत डायल यूपी-112 व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने भटके हुए 09 वर्षीय बच्चे के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया गया । गुरूवार को को सुबह डायल यूपी-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ऑक्सीजन पार्क के पास एक 09 वर्षीय बच्चा संदिग्ध रुप से भ्रमण करते हुए मिला । पुलिस नेमौके पर पहुंचकर बच्चे को चौकी मेडिकल कॉलेज लाया गया । बच्चे से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना स्थाई पता थाना बिसंडा क्षेत्रान्तर्गत बताया साथ ही यह भी बताया कि वह अपने परिवार के साथ बांदा शहर में रहता है । यह भी पढ़ें- पुलिस ने गुम हुए बच्चे को तीन घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंपा पूछताछ करते हुए बताए गए जानकारी के अनुसार परिजनों का बंगालीपुरा में रहने की जानकारी प्राप्त हुई।...