बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा थाना क्षेत्र के अकौना गांव में मंगलवार दोपहर बिजली बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अकौना गांव निवासी 50 वर्षीय बिंदादीन पुत्र चुन्ना मंगलवार दोपहर खेत से काम करने के बाद घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद वह अपने कमरे में पंखा चलाने के लिए बिजली बोर्ड के पास गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने बोर्ड में प्लग लगाया, उसी दौरान बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। हादसे की जानकारी होते ही घर में मौजूद परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। बिंदादीन को अचेत अवस्था में देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत...