Banda News: बैट्री चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआई रेनू शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के पुष्पेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि ट्रैक्टर की बैट्री चोरी हो गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास से दो आरोपियों को पकड़ा। इनमें बिसंडा थाने के गड़ांव गांव निवासी संजय पुत्र रामराज व बबेरू के रयैन गांव निवासी मनोज पुत्र दरोला शामिल हैं। उनके कब्जे से चोरी की बैट्री बरामद हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: ट्रक से दो बैटरियां चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Garhwa News: चोरी की घटना का उद्भेदन, दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.