Banda News: बैंक यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, बांदा में करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
बांदा, सितम्बर 11 -- Banda News: बांदा। बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को जिले में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर तिंदवारी रोड स्थित इंडियन बैंक जोनल कार्यालय के सामने नारेबाजी की। हड़ताल के चलते जिले के सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों में पूरे दिन ताले लटके रहे। इससे जिले में करोड़ों रुपये का लेन-देन पूरी तरह ठप हो गया। उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंदोलन की अगुवाई कर रहे यू.पी.पी बैंक एम्प्लाइज यूनियन के जिला मंत्री एवं प्रदर्शन के संयोजक कामरेड रावेन्द्र कुमार शुक्ला ने सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम के बीच हुए लिखित समझौतों का डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.