बांदा, अक्टूबर 17 -- Banda News: बांदा। बबेरू के बेर्रांव स्थित कैलाश पति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी ने ग्राम प्रधान पति पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि इंटर कॉलेज की 12 बीघे जमीन महिला ग्राम प्रधान के बेटे रामप्रताप यादव ने बलकट में ले रखी है। 39 हजार 500 रुपये बलकट का तय हुआ था। रामप्रताप ने इस रकम में एक हजार रुपये एडवांस में दिए थे। शेष धनराशि नहीं दे रहा है। पैसा मांगने पर 15 अक्टूबर को प्रधान पति राममूरत यादव ने फोन करके प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज किया। पुलिस ने प्रधान पति राममूरत यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...