बांदा, सितम्बर 27 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ाटाटा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अपहरण रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पिता ने तहरीर देकर बताया 26 सितंबर की रात करीब एक से तीन बजे के बीच किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। रिश्तेदारों, पड़ोसियों और उसकी सहेलियों के घर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष, लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच और रंग सांवला है। घर से निकलते समय उसने काले रंग की कुर्ती पहनी थी।परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि किशोरी को किसी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...