बांदा, जुलाई 18 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कालका ने अपनी दो बेटियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट करने व घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित कालका ने तहरीर देकर बताया कि उनकी दो पुत्रियां आरती और संध्या विवाहित हैं और काफी समय से अपना ससुराल छोड़कर यहां मायके में घर पर रह रही हैं। आरोप है कि आरती घर पर एक युवक को बुलाती है, जिसका वह विरोध करते हैं। इसी बात को लेकर दोनों बेटियां उनसे विवाद करती हैं। 10 जुलाई को शाम करीब छह बजे युवक के आने पर उन्होंने विरोध किया तो दोनों बेटियां गुस्से से आपे के बाहर हो गईं। यह भी पढ़ें- Banda News: फर्जी अफसर बन वसूली करने वाले गिरोह के चारों आरोपी भेजे गए जेल उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। ...