Banda News: बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी अकरम ने बताया कि उसका 32 वर्षीय पुत्र फखरूद्दीन गुरुवार की रात बाइक लेकर बांदा जा रहा था। तभी देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाईपास के समीप सामने से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मिले मोबाइल नंबर पर घरवालों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने बताया कि फखरूद्दीन ड्राइवरी करता था। वह बांदा में किसी दोस्त के यहां रहता था। वह पांच भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नही हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.