Banda News: बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत
बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: बांदा। आमवस्या में चित्रकूट जाने के लिए घर से निकला बुजुर्ग रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी लाला गुप्ता ने बताया कि उसका 85वर्षीय शंकर गुप्ता पुत्र छोटकू गुरूवार की सुबह आमवस्या पर चित्रकूट जाने के लिए घर से निकला था। अतर्रा रेलवे स्टेशन जाने के लिए वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। उसकी मौत हो गई। तलाशी के दौरान उसके पास से निकले आधार कार्ड से पुलिस ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.