Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बाइक डिवाइडर से भिड़ी युवक की मौत
बांदा, नवम्बर 19 -- Banda News: बांदा। संवाददाता ननिहाल से मां को छोड़ने के बाद घर लौट रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक बुदेलखंड एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था ।बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा खुर्द गांव निवासी मोतीलाल ने बताया की उसका 26वर्षीय पुत्र मनीष विश्वकर्मा बुधवार को अपनी मां संगीता को छोड़ने ननिहाल चित्रकूट जिले के मारकुंडी गांव गया था। उसके मामा की लड़की की दो दिन बाद शादी थी। वह मां को छोड़ने के बाद शाम को वापस बाइक से घर लौट रहा था। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किमी 18 के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.