Banda News: बीस लाख की कीमत के 111 खोए हुए फोन लौटाए
बांदा, अगस्त 30 -- Banda News: बांदा। साइबर क्राइम पुलिस व समस्त थानों की साइबर की संयुक्त टीम ने "मुस्कान अभियान" के तहत करीब 20 लाख की कीमत के जनता के खोए हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके स्वामियों को सौंपे। अपर एसपी शिवराज ने बताया कि पुलिस ने जनता के विभिन्न कम्पनियों के कुल 111 एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने 80 मोबाइल फोन तथा समस्त थानों की साइबर की संयुक्त टीम ने 31 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद किए गए कुल मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है । फोन को रविवार को उनके स्वामियों को सौंपे। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मेविस टॉक मौजूद रहीं। टीम में साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रभारी सुखराम सिंह, उनि. विकास नेहर, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.