बांदा, अगस्त 5 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी राजेश ने बताया कि उसका 60वर्षीय पड़ोसी गंगा प्रसाद पुत्र महादेव कई दिनो से बीमार था। वह दो भाईयो में बड़ा था। उसकी शादी नही हुई थी। वह कई दिनो से बीमार था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। राजेश ने परिजनो को सूचना दी। लेकिन परिजन नही आए। किसी विवाद से बचने के लिए उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा केबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...