Banda News: बीमारी से पीड़ित युवती की मौत
बांदा, सितम्बर 21 -- Banda News: बांदा। बीमारी से पीड़ित युवती की रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू के पतवन निवासी अमर सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय बहू राखी रक्षाबंधन पर मायके देहात कोतवाली के गुरेह गांव के मजरा भग्गू पुरवा आई थी। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। मायके वालों ने इलाज कराया। हालत में सुधार भी हुआ था पर रविवार सुबह उसकी अचानक हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेठ अमर सिंह ने बताया पति मजदूरी करता है। उन्होंने ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.