Banda News: बीमारी से पीड़ित अधेड़ की मौत
बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: बांदा। शहर के अलीगंज निजामी पैलेस निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र तिवारी पुत्र भगवती प्रसाद तिवारी काफी दिनों से बीमार चल रहा था। वह सोमवार की शाम महेश्वरी देवी की तरफ घूमने गया था, तभी अचानक चक्कर खाकर वह गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गया। मृतक के पुत्र आशुतोष ने बताया कि उसका पिता काफी दिनों से बीमार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.