Banda News: बीच-बचाव करने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला, चार पर केस
बांदा, सितम्बर 28 -- Banda News: बांदा। नरैनी कोतवाली अंतर्गत शंकर बाजार में रविवार को दो पक्षों के आपसी झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक पर चार लोगों ने मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम शहबाजपुर निवासी हनुमान प्रसाद ने बताया कि उनका भाई सतेन्द्र रविवार दोपहर करीब 12 बजे शंकर बाजार गया था। वहां शराब ठेके के पास शिवप्रसाद अहिरवार, लालाराम, भुजबल यादव और प्रेम यादव शराब पीकर आपस में झगड़ रहे थे। सतेन्द्र ने जब वहां पहुंचकर उन्हें शांत कराने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो चारों आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने एकजुट होकर सतेन्द्र को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच, आरोपियों ने पास की एक दुकान से गैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.