Banda News: बिसंडा मंडी में लापरावाही से भींगा सैकड़ों क्विंटल गेहूं
बांदा, अगस्त 5 -- Banda News: पुनाहुर । बिसंडा उपमंडी स्थित सरकारी खरीद केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर खरीदा गया सैकड़ों क्विंटल गेहूं भारी बारिश में भींग रहा है। लंबे समय से उठान न होने के कारण यह मंडी में ही डंप है। गेहूं को तिरपाल से ढककर बचाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश के चलते बड़ी मात्रा में गेहूं सड़ने की कगार पर है। मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे एआर अंशुल कुमार पर स्थानीय लोगों ने कागजी खानापूर्ति कर लौटने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि उन्होंने मौके पर पड़े भीगे और सड़ रहे गेहूं का निरीक्षण तक नहीं किया। पीसीयू केंद्र प्रभारी जगबीर सिंह तथा एसएमआई चंद्रमणि ओझा ने बताया कि परिवहन व्यवस्था में लापरवाही के कारण समय पर ट्रक उपलब्ध नहीं हो सके। इसी वजह से खरीदे गए गेहूं का समय से उठान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.