बांदा, अक्टूबर 7 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के बैंकर्स की समीक्षा बैठक हुई। इसमें करीब 50 बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक, जिला समन्वयक व उच्चाधिकारी समेत परियोजना निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्यान अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड और उपनिदेशक पशु चिकित्सा उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), पीएमएफएमई, मिनी नंदिनी योजना के साथ स्वयं सहायता समूहों के बचत खाते और सीसीएल की बैंकवार व शाखावार प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में डीडीएम नाबार्ड ने बैंकों द्वारा निरस्त किए गए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान और पीएमएफएमई के ऋण आवेदनों की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- ...