Banda News: बिना परमिट दौड़ रही रोडवेज बसों को लेकर आरटीओ व आरएम तलब
बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: बांदा। प्राइवेट बस चालक-परिचालकों ने तीसरे दिन मंगलवार को भी चक्का जाम रखा। बसें न चलने से बबेरू-राजापुर मार्ग के हजारों यात्री परेशान नजर आए। तीसरे दिन चालक-परिचालकों के साथ मोटर मालिक भी हड़ताल में कूद पड़े। मंडलायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मंडलायुक्त ने बुधवार को आरटीओ और परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंध को तलब किया है। हड़ताल के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के तीसरे दिन मंगलवार को भी प्राइवेट बस परिचालकों ने पूरी तरह चक्का जाम रखा। बबेरू व बिसंडा-अतर्रा रूट पर प्राइवेट बसें बंद होने से खासकर शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्राओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: हड़ताल से दूसरे दिन भी नहीं चलीं बसें मौके का फायदा उठाते हुए इस रोड पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.