Banda News: बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे
बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: खुरहंड। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-35) पर भरखरी गेट के पास भरखरी के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार करीब 3 बजे सड़क जाम कर दी। जिससे दोनों ओर करीब दस किमी. से लंबा जाम लग गया। जिससे अफसरों के हाथ पांव फूल गए। ग्रामीणों को पुलिस प्रशासन जाम खोलने के लिए समझाता रहा लेकिन नहीं माने। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बिजली बहाल नहीं होगी तब तक जाम लगा रहेगा। दो घंटे बाद बांदा से ट्रांसफार्मर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जिससे अफसरों ने राहत की सांस ली है। बड़ोखर खुर्द ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भरखरी में लगातार कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज़ ग्रामीणों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। यह भी पढ़ें- Ara News: बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने बिहिया-तियर मुख्य मार्ग को किया जाम जहां करीब एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.