Banda News: बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत
बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: बबेरू। कमासिन थाना क्षेत्र के दतौरा गांव में मंगलवार शाम घर की बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के दतौरा गांव निवासी 35 वर्षीय शिव बिलास पुत्र शिरोमणि गांव में समोसे की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार शाम वह अपने घर की बिजली लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक अपने पीछे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.