Banda News: बिजली दुरुस्त करते समय युवक की करंट से मौत
बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव में बिजली दुरुस्त करते समय युवक की करंट से मौत हो गई। भाभी गुड़िया ने बताया कि 28 वर्षीय देवर अमर सिंह राजपूत गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर में सीढ़ी के कॉर्नर पर बिजली फाल्ट सुधार रहे थे। इसी बीच केबिल कटी होने पर उन्हें करंट लग गया। घर के लोग बाहर बैठे थे। आवाज सुनकर बड़े भाई राजू प्रसाद अंदर आए तो अमर सिंह सीढ़ी के पास अचेत पड़े मिले। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह राजमिस्त्री थे। एक बेटा व एक बेटी हैं। पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है। बबेरू कोतवाली प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.